Home > Crime > धातकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

धातकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी (Jamshedpur News) फैल गई। तालाब के समीप मौजूद गाड़ी वॉशिंग कर्मचारियों ने पानी में शव देखा और इसकी सूचना तत्काल बिष्टुपुर थाना पुलिस (Jamshedpur News) को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़ें – दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, झामुमो नेता सिमरन भाटिया बोले- यह पूरे झारखंड का सम्मान

बिष्टुपुर थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply