Home > Crime > Jamshedpur: नो एंट्री के बावजूद दाईगुट्टू से निकली तेज़ रफ़्तार केला लदी गाड़ी कार व बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रांसफार्मर के पोल से टकराई, बचा बड़ा हादसा+ वीडियो

Jamshedpur: नो एंट्री के बावजूद दाईगुट्टू से निकली तेज़ रफ़्तार केला लदी गाड़ी कार व बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रांसफार्मर के पोल से टकराई, बचा बड़ा हादसा+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के न्यू पुरुलिया रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दाई गुट्टू की तरफ से केला लदी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद उसने बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार गिर गया और जख्मी हो गया। इसके बाद ये मिनी ट्रक ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गया।

हादसा होते ही सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि दाईई गुट्टू में एक केला व्यापारी की गाड़ियां अक्सर तेज रफ्तार में चलती हैं। कोई अगर रोकता है तो उसके 10 -15 युवक आकर मारपीट भी करते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार हादसा हो चुका है। लेकिन इन गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों की मांग है की नो एंट्री में यह गाड़ियां न चलने दी जाएं। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की मिली भगत से इस तरह की बड़ी गाड़ी नो एंट्री में भीड़ भरी सड़क पर तेज रफ्तार में गुजरने दी जाती हैं। इस घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी दिखी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply