Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास डिलीवरी ब्वॉय के सैलरी मांगने पर की मारपीट, थाने में शिकायत

एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास डिलीवरी ब्वॉय के सैलरी मांगने पर की मारपीट, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास एक डिलीवरी बॉय को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की शाम 4:00 बजे की है। घायल डिलीवरी ब्वॉय दानिश इकबाल आजाद नगर रोड नंबर 17 का रहने वाला है। उसने बताया कि उसे हर बार सैलरी लेट मिलती है। सोमवार को सैलरी मिल जानी चाहिए थी। सोमवार को सैलरी नहीं मिली तो पैसे का काम पड़ने पर वह गुरुवार को पैसे मांगने गया। वह सोनल महतो के अंडर में काम करता है।

यह भी पढें – गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने और जाली पासपोर्ट बनवाने वाले को साकची पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार+ वीडियो

उसने सोनल महतो से पैसा मांगा, तो सोनल गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर 3 लड़कों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। दानिश इकबाल ने मामले की शिकायत एमजीएम थाने में कर दी है। दानिश इकबाल के सर में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी