Home > Jamshedpur > बोड़ाम में बाहा झरना फुटबॉल ट्रॉफी पर डीएसएस डोबो क्लब का कब्जा, झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ ने दी ट्राफी

बोड़ाम में बाहा झरना फुटबॉल ट्रॉफी पर डीएसएस डोबो क्लब का कब्जा, झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ ने दी ट्राफी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के चुनीडीह गांव में गुरुवार को बाहा झरना क्लब की तरफ से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डीएसएस डोबो क्लब जमशेदपुर ने जीत हासिल की। उसने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

फाइनल मैच के बाद टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि झामुमो के युवा नेता व समाजसेवी विजय मछुआ ने विजेता डीएसएस डोबो क्लब के कैप्टन को ट्रॉफी सौंपी। साथ ही उन्हें पुरस्कार राशि भी दी गई। बिंदा स्पोर्टिंग झारखंड की टीम इस टूर्नामेंट की उपविजेता रही।

यह भी पढेंएमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास डिलीवरी ब्वॉय के सैलरी मांगने पर की मारपीट, थाने में शिकायत

झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ ने इस टीम को भी ट्राफी और पुरस्कार राशि दी. इस मौके पर झामुमो के युवा नेता विजय मछुआ के साथ गोपाल महतो, शंभू महतो, शरद महतो, झारखंड आंदोलनकारी नेता आदित्य महतो, सबधरन हांसदा और महेंद्र सिंह के अलावा बाहा झरना क्लब कमेटी के सदस्य आसिम सोरेन, मनबोध सिंह, निधि राम सिंह, झामुमो नेता नितिन, मुकेश, समीर राय, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स