Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले रामगढ़ के 3 छात्रों पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत

मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले रामगढ़ के 3 छात्रों पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌:मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी उत्कर्ष पीजी में रहने वाले रामगढ़ के बरलौन्ग के रहने वाले रवि शंकर कुमार महतो, पतरातू के रहने वाले यश पाठक और आयुष कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। इन तीनों ने बताया कि वह पीजी से निकलकर कॉपी और पेन लेने के लिए गए थे। वापस हो रहे थे तो रश्मि ब्यूटी पार्लर के पास एक बाइक पर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर बैठे इन युवकों का नाम अनुराग जायसवाल उर्फ बुद्धा और बाबा बच्चा है। एक अन्य युवक भी था। इन तीनों ने रामगढ़ के रहने वाले छात्रों को रोक लिया और उनसे का पूछा कि वह उत्कर्ष पीजी में रहते हैं। इसके बाद डंडे से और रात से हमला कर दिया। इस मारपीट में रवि शंकर कुमार महतो को गंभीर चोट लगी है। उसके सर में चोट लगी है। बाकी लोग भी घायल हुए हैं। सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज हुआ। तीनों ने बुधवार को मानगो थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply