Home > Crime > Deadbody In Parsudih : टाटानगर रेलवे अस्पताल के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Deadbody In Parsudih : टाटानगर रेलवे अस्पताल के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : (Deadbody In Parsudih) टाटानगर रेलवे अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। इलाके के लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी परसुडीह थाना पुलिस को दी। इसके बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई‌ है। यह शव किसका है अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – Jugsalai Man Arrested : जुगसलाई में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

Deadbody In Parsudih : अब तक नहीं हो सकी शव की पहचान

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति रेलवे अस्पताल के आसपास ही रहता था। यहीं मांग कर खाना खा लेता था और यहीं आसपास सो जाया करता था। उसकी मौत कैसे हुई है इस बारे में जांच की जा रही है। परसूडीह थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि क्षेत्र के दुकानदार सुबह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति (Deadbody In Parsudih) सड़क पर पड़ा हुआ है। वह नहीं समझ पाए कि मामला क्या है। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply