Home > Crime > गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा में पेड़ से लड़का मिला एक युवक का शव

गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा में पेड़ से लड़का मिला एक युवक का शव

गम्हरिया की दुग्धा में एक पेड़ में युवक का शव लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को साकची के एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय आकाश तांती के रूप में हुई है। युवक के पिता ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि आकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि कुछ दिनों से वह किसी अन्य लड़की से फोन पर बात करता था। आकाश की पत्नी को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने ऐसा करने से मना किया। फोन पर उसी लड़की से झगड़ा होने पर वह घर से निकल गया और वापस नहीं आया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply