Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में हिंदू नव वर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी को लेकर डीसी विजया जाधव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

जमशेदपुर में हिंदू नव वर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी को लेकर डीसी विजया जाधव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में 21 मार्च को हिंदू नव वर्ष को लेकर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा डिमना रोड पर से आमबागान तक निकाली जाएगी। डीसी विजया जाधव ने शुक्रवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में एक बैठक में तैयारी का जायजा लिया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि उन्होंने इस बैठक में आयोजकों को भी बुलाया था। आयोजकों से पूछा गया है कि हिंदू नव वर्ष यात्रा कितने बजे निकलेगी और कितने बजे आमबागान पहुंचेगी। जैक बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसे लेकर आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वह ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर ना बजाएं। डीसी विजया जाधव ने टाटा स्टील यूआईएसएल और मानगो नगर निगम को निर्देश दिया है कि शोभा यात्रा निकलने की जगह से लेकर शोभायात्रा के समाप्त होने का स्थान तक साफ सफाई कराई जाए। डीसी ने बताया कि आयोजकों से प्रोग्राम के वालंटियर की भी सूची मांगी गई है। ताकि प्रशासनिक अधिकारी उनसे तालमेल बैठाकर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। उलीडीह मानगो, साकची समेत आसपास के थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज ना डालें।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply