Home > Crime > महिला से बलात्कार व प्राकृतिक यौन शोषण के मामले में पुलिस ने सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर जेल भेजा + वीडियो

महिला से बलात्कार व प्राकृतिक यौन शोषण के मामले में पुलिस ने सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को गिरफ्तार कर जेल भेजा + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा की एक महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गुरमुख सिंह मुखे को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पूछताछ करने के बाद गुरमुख सिंह मुखे को मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच के बाद गुरमुख सिंह मुखे को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद उसे जेल भेजा गया। गौरतलब है कि कदमा के उलियान की रहने वाली एक महिला ने 5 नवंबर को सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर कदमा थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। महिला के 2 बच्चे हैं। उसके पति विदेश में रहते हैं। महिला पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए सीजीपीसी कार्यालय गई थी। वहीं वह गुरमुख सिंह मुखे से मिली थी।

कदमा थाना प्रभारी

महिला ने बताया कि गुरमुख सिंह मुखे ने मामले में समझौता कराने की बात की थी। इसके बाद 3 नवंबर को गुरमुख सिंह मुखे दोपहर के बाद 1:30 बजे महिला के आवास पर गए थे और छेड़खानी करते हुए पिस्टल की नोक पर उससे दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त छोटा बेटा घर पर ही था। उसने घटना का पूरा वीडियो बना लिया था। पुलिस ने इसी वीडियो को साक्ष्य माना है।
इसे भी पढ़ें –टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply