Home > Education > डीसी विजया जाधव आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली छात्रा को देखने पहुंचीं टीएमएच, बोलीं- स्थिर है छात्रा की कंडीशन

डीसी विजया जाधव आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली छात्रा को देखने पहुंचीं टीएमएच, बोलीं- स्थिर है छात्रा की कंडीशन


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव रविवार की दोपहर बिष्टुपुर के टीएमएच पहुंचीं। यहां उन्होंने परीक्षा कक्ष में कपड़े उतार कर तलाशी लेने से आहत होने के बाद आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली शारदा मनी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा से मुलाकात की। उसका हाल जाना। साकची स्थित शारदा मनी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने डीसी को बताया कि उसके गले में दर्द है। डीसी से छात्रा ने पूछा कि आज कौन सा दिन है। उसे बताया गया कि रविवार है। डीसी ने छात्रा को देखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि छात्रा की स्थिति स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने डाक्टरों से बात की है। डॉक्टरों से कहा है कि वह छात्रा का बेहतर इलाज करे। डीसी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को कुछ दवाएं की टीएमएच भेजी थीं। जरूरत पड़ने पर और दवाएं भेजी जाएंगी। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले की बराबर निगरानी कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार की रात उन्हें फोन कर छात्रा की सेहत की जानकारी ली और छात्रा की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। डीसी ने पत्रकारों से बात करने के बाद छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजन हिम्मत से काम लें। जिला प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी तरफ, पत्रकारों से बात करते हुए मुखी समाज के राजेश प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता स्थानीय विधायक हैं। इसके बावजूद, वह छात्रा का हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे। ना ही कोई मदद की। जबकि स्वास्थ्य मंत्री छात्रा का बेहतर इलाज करा सकते हैं। राजेश प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रों से बात करे और अगर छात्रा को बेहतर इलाज की जरूरत है तो उसे कोलकाता या अन्य बड़े शहर में इलाज के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अब यह सुनिश्चित करे कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कोई भी टीचर प्रताड़ित ना कर पाए।

डीसी विजया जाधव
You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply