Home > Education > जमशेदपुर के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023 -24 के लिए नामांकन शुरू, 15 मई आखिरी तारीख

जमशेदपुर के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023 -24 के लिए नामांकन शुरू, 15 मई आखिरी तारीख

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023 24 के लिए नामांकन शुरू हो गया है। यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएटिड है। डीसी विजया जाधव ने साकची में मंगलवार को बताया कि स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन आने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन दिए जाएं। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 मई तक निशुल्क आवेदन संबंधित विद्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं। उत्क्रमित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय साकची में कक्षा 6, 7 और 8 में प्रवेश के लिए आवेदन जमा किए जाएंगे। यहां सिर्फ बालिकाएं ही पढ़ सकेंगी। बीबीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में कक्षा 9 में बालक और बालिका दोनों प्रवेश ले सकते हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर में कक्षा 6 में बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू किया गया है। यह आवासीय विद्यालय है। आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 15 मई है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और इसी आधार पर नामांकन लिया जाएगा। आवेदन प्रपत्र का प्रारूप जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट jamshedpur.nic.in पर भी उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के डिमना रोड डिवाइडर से दुकान तोड़े जाने का नगर निगम का ऐलान, फुटपाथ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन + वीडियो

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply