Home > Crime > कोखराज में जमीन विवाद में दलित मां बेटी को पीटा, बाइक, 50 हजार रुपए लूटने का आरोप

कोखराज में जमीन विवाद में दलित मां बेटी को पीटा, बाइक, 50 हजार रुपए लूटने का आरोप

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले के कोखराज में जमीनी विवाद में गांव के दबंग युवकों ने दलित मां-बेटी को लाठियो से जमकर पीट दिय। मारपीट के दौरान रिश्तेदार ने वीडियो बनाया तो उसको भी दौड़ा लिया, दबंगों पर युवक से 50 हजार रुपए और अपाचे बाइक लूटने का भी आरोप लगाया है। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मुरतगंज पीएचसी भेजा गया।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा का है। जहा पर दबंग युवकों ने गांव की ही दलित महिला 45 वर्षीय शकुंतला देवी और उसकी 17 वर्षीय बेटी कविता को लाठियो से जमकर पिटाई कर दी।जिसमे महिला और उसकी बेटी गंभीर घायल हो गई। मारपीट की वीडियो महिला के रिश्तेदार ने बना लिया।जिसके बाद दबंगों ने उसको भी दौड़ा लिया। महिला का रिश्तेदार सुनील कुमार जो की पिपरकुंडी गांव का रहने वाला है। अपनी जान बचाने के लिए दूसरे के घर पर घुस गया। लेकिन दबंगो ने उसको बाहर खींचकर जेब में रखा लगभग 50 हजार रुपया छीन लिया। और सड़क पर खड़ी अपाचे बाइक को भी उठा ले गए। घटना के बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय भी दबंगों ने एंबुलेंस को रोकने का प्राय किया और अस्पताल के बाहर भी दहशत बनाते रहे। हालांकि मार-पीट की सूचना पर पहुची पुलिस को देख कर दबंग अस्पताल से फरार हो गए।

यह भी पढें – 15 साल बाद हत्या के दोषी अभियुक्तों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

Leave a Reply