Home > Crime > परसुडीह के लोको कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए ₹290572

परसुडीह के लोको कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए ₹290572

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी के रहने वाले प्रेम नाथ के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से साइबर अपराधियों ने ₹2‌ लाख 90 हजार 572 रुपए उड़ा दिए हैं। गुरुवार को प्रेमनाथ ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में मामले की शिकायत की है। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने एसबीआई के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए क्रेडिट कार्ड में दिए गए टोल फ्री नंबर पर फोन किया। बातचीत के दौरान उधर से फोन उठाने वाले ने कार्ड बंद हो जाने का आश्वासन देते हुए क्रेडिट कार्ड का डिटेल मांगा। उसे डिटेल दे दिया गया। फिर उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड में दिए गए नंबर पर एक मैसेज लिखकर भेजो। जो उसने मैसेज बताया वह मैसेज कर दिया गया। मैसेज नहीं हुआ तो उसने कहा कि आपके मोबाइल में जो ओटीपी गया है वह ओटीपी नंबर बताइए। ओटीपी बताते ही उसके खाते से रुपए कट गए। ‌ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply