Home > Crime > मानगो में चाकू सटाकर राज नगर के रहने वाले युवक से 4800 रुपए की लूट, अब तक नहीं पकड़े गए बदमाश

मानगो में चाकू सटाकर राज नगर के रहने वाले युवक से 4800 रुपए की लूट, अब तक नहीं पकड़े गए बदमाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो ब्रिज के पास सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले युवक ओमेश्वर सरदार को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू गले पर सटाकर ओमेश्वर सरदार की जेब से 4800 रुपए लूट लिए। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। ओमेश्वर ने बताया कि बदमाशों ने रोककर जब लूट की घटना अंजाम देने की कोशिश की। तो वह चिल्लाने लगा। उसके शोर मचाने पर एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया और उसके गले पर चाकू रख दिया। धमकी दी कि शोर करोगे तो गला काट देंगे। इसके बाद ओमेश्वर सरदार डर गया और चुप हो गया। घटना 23 अगस्त की है। पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply