Home > Crime > मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर दुकान के कर्मचारी से विवाद के बाद हथियारबंद लोगों ने घर पर हमला कर की मारपीट

मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर दुकान के कर्मचारी से विवाद के बाद हथियारबंद लोगों ने घर पर हमला कर की मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में आदर्श कॉलोनी के रहने वाले ओम प्रकाश गिरी के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। इन लोगों ने राड व लाठी से हमला कर दुकान के कर्मचारी को घायल कर दिया। कर्मचारी को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ओम प्रकाश गिरी के आवेदन पर मानगो थाने में बंटी समेत 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना 26 अगस्त शाम 4:00 बजे की है। ओम प्रकाश गिरी ने बताया कि उनके दुकान का कर्मचारी अभिषेक अग्रवाल दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पुलिस का रहने वाला बंटी आया और दुकान का बैनर और फ्रेम उखाड़ने लगा। उसे किसी तरह समझाया गया और शांत किया गया। इस बीच उसकी अभिषेक अग्रवाल से बहस हो गई। उस वक्त बंटी चला गया लेकिन 20 मिनट बाद अपने 30 के करीब लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। तो पता चला कि अभिषेक अग्रवाल घर पर है। इसके बाद लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। पत्थर चलाना शुरु कर दिया। लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बताते हैं कि सभी आरोपी उलीडीह के ठीक पीछे की बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News : जमशेदपुर में होली को लेकर 14 मार्च को रहेगी नो एंट्री, साकची से संयुक्त आदेश जारी
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Dhatkidih Firing : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!