Home > Crime > जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास पटमदा की महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास पटमदा की महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास पटमदा की महिला को अज्ञात वाहन ने रविवार को टक्कर मार दी। महिला पटमदा थाना क्षेत्र के कुमीर गांव की रहने वाली शांति है। वह रोज पटमदा से जमशेदपुर मजदूरी करने आती है। वह मानगो बस स्टैंड के पास पैदल जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शांति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

You may also like
साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब से जुबली पार्क जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने किशोर को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी + वीडियो
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के बल्ले कांप्लेक्स के पास एक हलवाई को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

Leave a Reply