न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीआईजी ने सोमवार को एसएसपी सभागार में क्राइम मीटिंग की। इस क्राइम मीटिंग में पूर्वी सिंहभूम जिले के थाना प्रभारी और डीएसपी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में डीआईजी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। उन घटनाओं का खुलासा करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि जो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी भी गिरफ्तारी की जाए।
