Home > Jamshedpur > Jamshedpur: 24 जून से सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी कोर्ट, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

Jamshedpur: 24 जून से सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी कोर्ट, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

जमशेदपुर: 24 जून से जमशेदपुर कोर्ट का समय बदल जाएगा। जमशेदपुर कोर्ट 24 जून से सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश में कहा गया है कि कोर्ट में लंच टाइम 1:30 बजे आधे घंटे का होगा। जमशेदपुर कोर्ट का समय बदलने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता केशव कुमार सिंह, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र दुबे और राजीव रंजन सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने कहा कि अब काम करने में आसानी होगी और सभी को न्याय सुलभ रूप से प्राप्त होगा।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply