Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने की बैठक, संगठन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को हटाया जाएगा

बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने की बैठक, संगठन में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को हटाया जाएगा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने सोमवार को एक बैठक की। इस बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बैठक में आए कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। प्रखंड कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह पार्टी में प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में वही पदाधिकारी रहेंगे, जो जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे। ढिलाई और लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है। इस बार कांग्रेस केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का जवाब जनता के साथ मिलकर देगी। कांग्रेस के जिला प्रभारी ने कहा कि जो भी पदाधिकारी है वह कांग्रेस से हैं। पदाधिकारियों से कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस छोड़कर जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं। जिला प्रभारी ने अपने बैठक में मौजूद प्रखंड अध्यक्षों को खड़ा कराया और कहा कि कांग्रेस की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों पर है। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उसका खासा असर हुआ है। कर्नाटक में यह असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर देश में मोहब्बत का माहौल बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अरंसाई, जुगसलाई में की बैठक

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील