Home > Crime > कांग्रेसी पहुंचे कदमा थाना, भाजपा नेता नीरज सिंह और उनके साथियों पर स्वास्थ्य मंत्री का बैनर पोस्टर फाड़ने और दलित कार्यकर्ता को जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए पिस्टल निकालकर धमकी देने का आरोप लगा कि कार्रवाई की मांग

कांग्रेसी पहुंचे कदमा थाना, भाजपा नेता नीरज सिंह और उनके साथियों पर स्वास्थ्य मंत्री का बैनर पोस्टर फाड़ने और दलित कार्यकर्ता को जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए पिस्टल निकालकर धमकी देने का आरोप लगा कि कार्रवाई की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कांग्रेसी नेता सोमवार को कदमा थाना पहुंचे हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कदमा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भाजपा नेता नीरज सिंह के इशारे पर उनके साथियों अभिषेक शर्मा और विक्की यादव ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बैनर कदमा में फाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जब कांग्रेस के कार्यकर्ता राजेश रजक घटनास्थल पर पहुंचे और अभिषेक शर्मा और विक्की यादव से पूछा कि वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बैनर क्यों फाड़ रहे हैं। तो गाली देते हुए कहा कि वह बैनर फाड़ देंगे। क्योंकि, यहां भाजपा नेता नीरज सिंह का बैनर लगेगा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता से उसका नाम पूछा और राजेश रजक का नाम जानने के बाद उससे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी।

कदमा थाना प्रभारी

कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही नीरज सिंह वहां अपनी गाड़ी से पहुंच गए और पिस्टल निकालकर राजेश रजक को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर मां की गाली दी और भाग जाने को कहा। भाजपा नेता कांग्रेस के नेता राजेश रजक ने कदमा थाने में इस संबंध में शिकायत की है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर कदमा थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें बैनर पोस्टर के विवाद की जानकारी मिली थी। रविवार को ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा था। मामला शांत कराया गया था। आज भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्ष के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए और बैनर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। कदमा थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply