Home > Crime > सोनारी के कपाली बस्ती में चला चापड़, दारू दुकान पर रेड डलवाने के शक में दुकानदार ने अपने साथियों के साथ हमला कर दो लोगों को कर दिया घायल

सोनारी के कपाली बस्ती में चला चापड़, दारू दुकान पर रेड डलवाने के शक में दुकानदार ने अपने साथियों के साथ हमला कर दो लोगों को कर दिया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कपाली बस्ती में सोमवार की शाम कई लोगों ने हमला कर सुमित सिंह और अभय गोप पर तलवार और चापड़ से हमला कर दिया। दोनों को घायल कर दिया गया है। दोनों के सर में चोट है। खून से लथपथ हालत में परिजन दोनों को लेकर सोनारी थाना पहुंचे। जहां से उन्हें इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कपाली बस्ती रोड पर गणेश भुइयां की दारु की दुकान है। उसके यहां रविवार को रेड पड़ी थी। गणेश भुइयां को शक था कि यह रेड सुमित सिंह और अभय गोप ने डलवाई है। सुमित सिंह और अभय गोप सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर के पास ताश खेल रहे थे। तभी वहां 18-19 हमलावरों के साथ गणेश भुइयां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि गणेश भुइयां के साथ राधे भुइयां, काला सोना भुइयां, सावन भुइयां, सीताराम भुइयां, बलराम भुइयां, संजय नायक, सिक्रम भुइयां, नींबलाल भुइंया आदि थे। लोगों का कहना है कि संजय नायक चापड़ लिए हुए था और उसने चापड़ से हमला कर दोनों को घायल किया। सोनारी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply