Ranchi: कांग्रेस (Congress ) ने नौ प्रदेशों में प्रभारी बदल दिए हैं। झारखंड के कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटा दिया गया है। उनकी जगह कोप्पुला राजू ( के राजू) को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। के राजू आंध्र प्रदेश के खैरताबाद के रहने वाले हैं।
लोकसभा चुनाव में मिले थे महज़ 54 हजार 844 वोट

Congress के के राजू
कोप्पुला राजू ने साल 2024 में आंध्र प्रदेश की नेल्लौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए थे। कोपुला राजू को 54 हजार 844 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर थे। इस सीट से तेलुगु देशम पार्टी के प्रभाकर रेड्डी चुनाव जीत कर सांसद बने हैं। प्रभाकर रेड्डी को 7 लाख 66 हजार 202 वोट मिले थे। उन्होंने वाईएसआरसीपी के विजय साई रेड्डी को हराया था। विजय साई रेड्डी को 5 लाख 20 हजार 300 वोट मिले थे। के राजू 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर थे उन्होंने साल 2013 में शैक्षिक शैक्षिक रिटायरमेंट ले लिया था बाद में वह कांग्रेस में आ गया के राजू कांग्रेस में दलित चेहरा है।
इसे भी पढ़ें – Truck Trailer : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशन सिंह पर आदित्यपुर पुल के पास जानलेवा हमला
Congress ने इन प्रदेशों के भी बदले गए प्रभारी
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को बनाया गया है। हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद बने हैं। मध्य प्रदेश का प्रभारी हरीश चौधरी को बनाया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रदेश प्रभारी गिरीश को बनाया गया है। ओडिशा का प्रभारी अजय कुमार लालू को बनाया गया है। तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी मीनाक्षी निरंजन बनी हैं। मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के प्रभारी सप्तगिरि संकर उलका को बनाया गया है। बिहार के प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावारु बने हैं। इसी तरह, भूपेश बघेल को पंजाब का एआईसीसी महासचिव बनाया गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख का आईसीसी का जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन को बनाया गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।