Home > Lifestyle > Ranchi Municipal Corporation : रांची में रोशपा टावर में पीओजे फर्नीचर व वन स्टाप सर्विस के दो प्रतिष्ठान सील

Ranchi Municipal Corporation : रांची में रोशपा टावर में पीओजे फर्नीचर व वन स्टाप सर्विस के दो प्रतिष्ठान सील

बार बार नोटिस भेजने के बाद भी नहीं बनवा रहे थे ट्रेड लाइसेंस


रांची : (Ranchi Municipal Corporation) रांची नगर निगम ने राजधानी में ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की है। नगर निगम ने रोशपा टावर में दो प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है। यह प्रतिष्ठान पीओजे फर्नीचर व वन स्टाप सर्विस की हैं। अब यह सील तभी खोली जाएगी जब इन दुकानों के मालिक रांची नगर निगम ( Ranchi Municipal Corporation) से ट्रेड लाइसेंस बनवा लेंगे।
रांची नगर निगम इन दिनों भवनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की जांच कर रहा है। यही नहीं, आवासीय भवनों में आवासीय होल्डिंग नंबर लेकर वहां व्यवसायिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Ranchi Municipal Corporation ने पहले भी दी थी नोटिस

दुकान सील करते Ranchi Municipal Corporation के कर्मचारी

दुकान सील करते Ranchi Municipal Corporation के कर्मचारी

इसी को लेकर नगर निगम की राजस्व शाखा ने रोशपा टावर के दो प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की है। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम की तरफ से पीओजे फर्नीचर को ट्रेड लाइसेंस के लिए 26 नवंबर, 20 दिसंबर और 31 जनवरी को नोटिस दी गई थी। इसके अलावा निगम के संग्रहकर्ता भी प्रतिष्ठान पर पहुंच कर इसके मैनेजर से ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए कह रहे थे। वन स्टाप सर्विस को भी लाइसेंस लेने के लिए कहा जा रहा था। इसके लिए 31 जनवरी को शिविर भी लगाया गया था। इस शिविर में भी इन प्रतिष्ठान के मालिकों ने ट्रेड लाइसेंस लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी को लेकर सोमवार को इन प्रतिष्ठानों की सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें – Tata Steel को आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग में भी है महारत

यह कार्रवाई झारखंड व्यापार लाइसेंस विनियम 2017 के तहत की गई है। सहायक प्रशासक ने बताया कि नगर निगम के क्षेत्र में कारोबार करने वाले सभी प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी है। जो प्रतिष्ठान ट्रेड लाइसेंस नहीं लेंगे। पकड़े जाने पर उन्हें सील कर दिया जाएगा। सहायक प्रशासक ने बतााय कि जो प्रतिष्ठान ट्रेड लाइसेंस ले चुके हैं वह इन्हें अपने प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करें ताकि जांच के दौरान इसे देखा जा सके।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply