Home > Crime > सहारा सिटी में ईद मिलादुन्नबी के झंडे को लेकर हुए बवाल के बाद दोनों पक्ष में हुआ समझौता, दारू के नशे में उतरवाया था झंडा

सहारा सिटी में ईद मिलादुन्नबी के झंडे को लेकर हुए बवाल के बाद दोनों पक्ष में हुआ समझौता, दारू के नशे में उतरवाया था झंडा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के झंडे को उतरवाने के बाद हुआ बवाल खत्म हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। मामले की शिकायत होने पर मानगो थाना की पुलिस के साथ ही डीएसपी वीरेंद्र राम सहारा सिटी पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता कराया। पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ लोग दारू के नशे में थे और उन्होंने ही झंडा उतरवाने के लिए गाली गलौज की और दबंगई की। इस तरह, अब यह मामला खत्म हो गया है। समझौते में तय हुआ है की ईद मिलाद उन नबी का झंडा लगाने में अब किसी को कोई आपत्ति नहीं है। जैसा सहारा सिटी में पहले से चलता आ रहा है। वैसे ही चलता रहेगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply