Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में थाना परिसर स्थित सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार ने असली मालिकों को दिए खोए और चोरी गए 157 मोबाइल

बिष्टुपुर में थाना परिसर स्थित सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार ने असली मालिकों को दिए खोए और चोरी गए 157 मोबाइल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित सभागार में एक समारोह आयोजित कर उन लोगों को मोबाइल वितरित किए हैं, जिनके मोबाइल खो गए थे, या चोरी चले गए थे। पुलिस ने ऐसे 157 मोबाइल बरामद किए हैं और इन्हें गुरुवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में समारोह आयोजित कर लोगों के बीच वितरित किया।

डीएसपी कमल किशोर ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि मोबाइल वितरण का पुलिस का यह चौथा कार्यक्रम रहा। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोग मोबाइल गुम हो जाने पर इसलिए सूचना दर्ज कराने आते थे कि कहीं उनके मोबाइल का मिस यूज ना हो। उनको यकीन नहीं था कि पुलिस उन्हें उनका खोया मोबाइल दिला देगी। लेकिन, अब एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस अच्छा काम कर रही है और सभी को उनका खोया या चोरी गया मोबाइल मिल रहा है। अब लोग खुश हैं और पुलिस पर उनका भरोसा बढ़ रहा है कि उनका खोया या चोरी गया मोबाइल पुलिस दिला सकती है।
इसे भी पढ़ें- पुलिस ने खोए या चोरी के मोबाइल के लिए जारी की लास्ट मोबाइल हेल्प सर्विस (नंबर 9006123444) , बिष्टुपुर में दी जानकारी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO