Home > Politics > सीएम हेमंत सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

सीएम हेमंत सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से तिरुवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने केरल के तर्ज पर झारखण्ड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया। केरल के पर्यटन सचिव केएस श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री के समक्ष केरल के पर्यटन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वीपी जॉय एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढें – नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में अब तक 67 शव हुए हैं बरामद, रन वे बदलने से हुआ हादसा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply