Home > World > नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में अब तक 67 शव हुए हैं बरामद, रन वे बदलने से हुआ हादसा

नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में अब तक 67 शव हुए हैं बरामद, रन वे बदलने से हुआ हादसा

न्यूज़ बी रिपोर्टर : नेपाल में रविवार को यदि एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान हादसे में अब तक 63 शव बरामद हो चुके हैं। इस विमान में 68 यात्री सवार थे और 4 क्रू मेंबर थे। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।‌ जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। पांच सदस्यीय आयोग बनाया गया है। आयोग में शामिल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अब तक हुई जांच के मुताबिक पायलट ने अचानक लैंडिंग पैड की हवाई पट्टी बदलने का फैसला किया था। बताते हैं कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पायलट कमल केसी को रनवे 30 पर उतरने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढें – बाहुबली ब्रजेश सिंह से मुख्तार अंसारी को शिकस्त, कोर्ट के दांव पेच में उलझी बाहुबलियों की लड़ाई

लेकिन, उन्होंने रनवे पर विमान उतारने की अनुमति मांगी। इसी के बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई। एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर का कहना है कि विमान का लैंडिंग गियर खोला गया तो विमान स्टॉल हो गया था और नीचे की तरफ जाने लगा। स्टाल का मतलब है कि विमान अपनी ऊंचाई बरकरार रखने में नाकाम हो गया था। इस दुर्घटना में 68 लोगों की मौत हुई है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13