Home > Crime > Adityapur: प्रेमी से जुदाई नहीं बर्दाश्त कर सकी कक्षा 9 की छात्रा, चूहा मारने वाली दवा खाकर की जान देने की कोशिश

Adityapur: प्रेमी से जुदाई नहीं बर्दाश्त कर सकी कक्षा 9 की छात्रा, चूहा मारने वाली दवा खाकर की जान देने की कोशिश

जमशेदपुर : आदित्यपुर के विद्युत नगर की रहने वाली कक्षा 9 की एक छात्र सालडीह के युवक से प्रेम करती थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई थी। कुछ दिनों पहले छात्रा युवक के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों ने युवक को पकड़ कर छात्रा को उससे अलग कर दिया और घर ले आए। बताते हैं कि इसके बाद से छात्र उदास रहने लगी थी। उसने खुद को घर में ही कैद कर लिया था। हमेशा गुमसुम रहती थी। परिजन उसका दिल बहलाने की कोशिश करते थे। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बताते हैं कि शुक्रवार को मौका मिलने पर वह अपने कमरे में गई और चूहा मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।

You may also like
Adityapur News: फ्लैट से गिरकर 18 वर्षीय किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर का छात्र डूबा, छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम+VDO
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

Leave a Reply