Home > Jamshedpur > चेहल्लुम पर जमशेदपुर में निकला अकीदत भरा जुलूस

चेहल्लुम पर जमशेदपुर में निकला अकीदत भरा जुलूस

Jamshedpur : चेहल्लुम के मौके पर शहर में अकीदत और एहतेराम का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को साकची स्थित हुसैनी मिशन के इमामबाड़े से जुलूस (Jamshedpur Chehallum julus) निकाला गया, जो साकची गोलचक्कर तक पहुंचा। जुलूस (Jamshedpur Chehallum julus) के दौरान अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी की, साथ ही अलम और ताबूत भी निकाले गए।

जुलूस से पहले हुसैनी मिशन इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना सैयद ज़की हैदर ने इस्लाम की शिक्षाओं और अहलेबैत की अजमत पर विस्तार से खिताब पेश किया। उन्होंने मसाएब में इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के शाम में गुज़रे दर्दनाक हालात का बयान भी किया।

इसे भी पढ़ें – मोहर्रम की हुई शुरुआत, सज गई शहनशीनें, मजलिस मातम का सिलसिला शुरू

सुबह अंजुमन जवानाने हुसैन की ओर से लंगर का इंतजाम किया गया, जिसमें पुलाव और शर्बत राहगीरों में बांटा गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और शांति का माहौल बना रहा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply