Home > Crime > करारी के म्योहर में चोर समझ कर विक्षप्त महिला को ग्रामीणों ने पीटा, महिला को बचने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

करारी के म्योहर में चोर समझ कर विक्षप्त महिला को ग्रामीणों ने पीटा, महिला को बचने के प्रयास में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले में एक महिला को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा। सूचना पर पहुची पुलिस से भी ग्रामीणों की झड़प हो गई। जिसमे कई सिपाही घायल हो गए। सूचना पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुच कर मामला शान्त कराया।
घटना करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव की है। जहां म्योहर गांव में कुछ लोगों ने एक विक्षिप्त महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला को मारने पीटने की सूचना किसी शख़्स ने म्योहर चौकी इंचार्ज दीपक मिश्रा को दिया। चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस पथराव में 3 सिपाही घायल हो गए। जिनको नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौकी इंचार्ज दीपक मिश्रा ने पूरे मामले की सूचना करारी कोतवाल समेत पुलिस के आलाधिकारियों को दिया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस फोर्स पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की जिससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शान्त कराया।
औरैया की रहने वाली है महिला
मानसिक रूप से बीमार महिला औरेया ज़िला के नासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छायापुर गाँव की रहने वाली है। उसने अपना नाम रोशनी पति हवलदार बताया है। ग्रामीणों के अनुसार यहां महिला दोपहर लगभग ढाई बजे से गाँव मे घूम रही थी। उससे पूछने पर सही जवाब नही दे रही थी। तो महिला पर ग्रामीणों को बच्चा चोरी करने का शक हुआ। शाम होते होते ग्रामीणों में यह अफवाह फैला गयी कि महिला बच्चा चोर है। इसी दौरान महिला के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। भीड़ में मौजूद कुछ लोगो ने महिला की पिटाई कर दी। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुच गयी। और महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान तीन सिपाही घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह बोले
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि आज शाम को एक अफवाह फैली की एक महिला है जो बच्चा चोर है। इसको लेकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। और महिला को बच्चा चोर समझ कर मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी। पुलिस के मौके पर पहुचने का ग्रामीणों ने विरोध किया। उस महिला को ग्रामीण मारना चाह रहे थे। किसी तरह पुलिस ने जनता से संघर्ष कर के उस महिला को बाहर निकाला, और सुरक्षित उसको अस्पताल पहुचा दिया गया है। इस घटना में कुछ लोगो ने पथराव किया है। और पुलिस पर बालू भी फेका है। इस मे पुलिस को चोट आई है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जो लोग वीडियो से सत्यपित होंगे, उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!