Home > Crime > कदमा के भाटिया बस्ती जमुना पथ में दो बदमाशों ने एक महिला से छीन ली सोने की चेन, जांच में जुटी पुलिस

कदमा के भाटिया बस्ती जमुना पथ में दो बदमाशों ने एक महिला से छीन ली सोने की चेन, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा के भाटिया बस्ती डिमना पथ की रहने वाली महिला एन रत्ना राव की सोने की चेन बदमाशों ने छीन ली है। घटना रविवार की रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताते हैं कि बदमाश सोने की चेन छीन रहे थे। तभी रत्ना मदद के लिए चिल्लाई। लेकिन, जब तक लोग उधर पहुंचते बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि रत्ना किसी काम से बाजार गई थी और वहां से अपने घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाश बाजार से ही उसका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही रत्ना के घर के पास घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

You may also like
Jamshedpur: परसुडीह में ऑफीसर्स क्लब के पास रेल कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दुर्गा पूजा मैदान के पास कार सवार युवकों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur: जुगसलाई के पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया की उनके ऑफिस में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply