Home > Business > Tata Motors : बाई सिक्स कर्मियों को पुराने ग्रेड में बैक वेजेस के साथ स्थाई किया जाए, हम यही चाहते हैं, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व टाटा मोटर्स प्रबंधन पर किया पलटवार+वीडियो

Tata Motors : बाई सिक्स कर्मियों को पुराने ग्रेड में बैक वेजेस के साथ स्थाई किया जाए, हम यही चाहते हैं, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व टाटा मोटर्स प्रबंधन पर किया पलटवार+वीडियो

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने इस मुद्दे पर टेल्को वर्कर्स यूनियन पर निशाना साधते हुए कहा था कि टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी इस मामले को ट्रिब्यूनल में ले जाकर केस मुकदमे में फंसना चाहते हैं। इससे बाई सिक्स कर्मियों का नुकसान होगा। वहीं टाटा मोटर्स प्रबंधन ने टेल्को वर्कर्स यूनियन को गैर निबंधित यूनियन बता कर बाई सिक्स कर्मियों के मुद्दे पर हो रही समझौता प्रक्रिया में शामिल करने से इनकार कर दिया था। अब शुक्रवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने एक साथ टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन दोनों पर निशाना साधा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन ने कहा है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन बाई सिक्स कर्मियों के मामले को किसी केस मुकदमे में नहीं फंसाना चाहता। टाटा मोटर्स प्रबंधन मुंबई और झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बाई सिक्स कर्मियों को पुराने वेज पर बैक वेजेस के साथ जमशेदपुर प्लांट में स्थाई कर दे। उन्होंने कहा कि टेल्को वर्कर्स यूनियन बाई सिक्स कर्मियों का भला चाहता है। हर्षवर्धन ने कहा कि मुंबई हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट का फैसला आए काफी दिन हो चुका है। टाटा मोटर्स प्रबंधन इस मुद्दे पर टाल मटोल कर रहा है। इसीलिए टेल्को वर्कर्स यूनियन को बाई सिक्स कर्मियों को इंसाफ दिलाने के लिए मैदान में कूदना पड़ा है। टाटा मोटर्स प्रबंधन अगर झारखंड और मुंबई हाईकोर्ट के आदेश को पूरी तरह मान ले तो इस मुद्दे पर कोई विवाद ही नहीं है। बाई सिक्स कर्मियों का भविष्य चमक जाएगा।


बैक वेजेस की रकम हड़पने चाहता है प्रबंधन
टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन ने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन के पास बाई सिक्स कर्मियों का बैक वेजेज जमा है। एक एक स्थाई कर्मी का कम से कम 19 लाख रुपया उसके पास है। 3000 के लगभग बाई सिक्स कर्मी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स यह रकम नहीं देना चाहती। इसीलिए वह मामले को उलझाए हुए है। हर्षवर्धन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा टेल्को वर्कर्स यूनियन को गैर निबंधित यूनियन कहने पर आड़े हाथों लिया।
कंपनी से बर्खास्त हुए हैं यूनियन से नहीं
हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी यूनियन के निबंधन को रद्द करने संबंधी आदेश को पटना हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है। यह आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक कोर्ट का कोई दूसरा आदेश न आ जाए। हर्षवर्धन ने कहा कि वह और टेल्को वर्कर्स यूनियन के अन्य पदाधिकारी कर्मचारी हित में प्रबंधन से लड़ाई लड़ते हुए बर्खास्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई भी कर्मचारी अगर कंपनी से बर्खास्त होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह यूनियन से भी बर्खास्त हो गया है।
प्रबंधन पर लगाया कोर्ट की अवमानना का आरोप
हर्षवर्धन ने टाटा मोटर्स के अधिकारियों को चेताया कि वह गलत सलाहकारों के कहने पर पत्र लिख रहे हैं। यह कोर्ट की अवमानना है। उन्हें इसका जवाब कोर्ट में देना होगा।
प्रशासन को करना है टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव
टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश सिंह ने कहा की पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब डीसी को टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव कराना है। जब तक चुनाव नहीं हो जाता। वह लोग ऑफिस बियरर बने रहेंगे।

You may also like
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!