Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 21 जनवरी को आयोजित होगा विशाल टुसू मेला, प्रतिभागियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 21 जनवरी को आयोजित होगा विशाल टुसू मेला, प्रतिभागियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच इस साल भी बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 21 जनवरी (रविवार) को टुसू मेला का आयोजन करेगा। टुसू मेला में टुसू प्रतिमा व चौड़ल लाने वाले प्रतिभागियों पर पुरस्कार की बारिश होगी। बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी नकद इनाम दिए जाएंगे। ये जानकारी शुक्रवार को सोनारी स्थित निर्मल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो तथा मुख्य संयोजक सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि टुसू मेला में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के कई जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। सांसद ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन मैदान में होने लगेगा। इस दौरान टुसू प्रतिमा, चौड़ल, बूढ़ी गाड़ी नाच के अलग अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत साल 2006 में पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो ने की थी। तभी से यह टुसू मेला झारखंड की संस्कृति और परंपरा को कायम रखने के लिए हर वर्ष 21 जनवरी को आयोजित किया जाता है।
आस्तिक महतो ने बताया कि मेला में होने वाली भीड़ को देखते हुए सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएंगे। इसमे प्रशासन के साथ साथ मंच के कार्यकर्ता भी लोगों की सहूलियत अनुसार उपलब्ध रहेंगे. संवाददाता सम्मेलन में विद्युत महतो, आस्तिक महतो के साथ फणीन्द्र महतो, सुखदेव महतो, बबलू महतो, करमु हांसदा, युगल किशोर मुखी, सचिन महतो, सत्यनारायण महतो, हसीन अहमद, गोपाल महतो, चुनका मार्डी, नारायण महतो, कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, ओपा सिंह, कैलाश सिंह, दिलजय बोस सहित कई सदस्य मौजूद थे.
टुसू प्रतिमा का पुरस्कार
प्रथम – 31 हज़ार रु
द्वितीय – 25 हज़ार रु
तृतीय – 20 हज़ार रु
चतुर्थ – 15 हज़ार रु
पंचम – 11 हज़ार रु
छठा – 7 हज़ार रु
सातवां – 5 हज़ार रु
चौड़ल का पुरस्कार
प्रथम – 25 हज़ार रु
द्वितीय – 20 हज़ार रु
तृतीय – 15 हज़ार रु
चतुर्थ – 5 हज़ार रु
बूढ़ी गाड़ी नाच का पुरस्कार
प्रथम – 15 हज़ार रु
द्वितीय – 11 हज़ार रु
तृतीय – 7 हज़ार रु
चतुर्थ – 5 हज़ार रु

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply