Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन की जमीन पर बने सिंह होटल पर 40 साल बाद चला बुलडोजर, होटल किया गया जमींदोज + वीडियो

टाटानगर रेलवे स्टेशन की जमीन पर बने सिंह होटल पर 40 साल बाद चला बुलडोजर, होटल किया गया जमींदोज + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की जमीन पर बने सिंह होटल को 40 साल बाद शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। रेलवे के बुलडोजर ने होटल को पूरी तरह तोड़ दिया है। होटल तोड़ने का अभियान सुबह चला। इसके पहले होटल मालिक को इसकी जानकारी दे दी गई थी और होटल से सारा सामान निकाल लिया गया था।

हत्या के आरोप में जेल में बंद टुनटुन सिंह के होटल पर चला बुलडोजर

यह होटल रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार साल 1980 में रेलवे की जमीन पर स्थापित किया गया था। इसके बाद से हर साल रेलवे होटल को तोड़ने का ऐलान करता था। लेकिन इसका केस चल रहा था। होटल मालिक के स्टे दिखाने के बाद रेलवे होटल तोड़ने का अभियान नहीं चलाता था। होटल संचालक का नाम टुनटुन सिंह है।

होटल पर बुलडोजर चलाने के बारे में बता रहे आरपीएफ के अधिकारी

टुनटुन सिंह पर जुगसलाई के एबी पैलेस होटल में एक युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसके घर से अवैध हथियार भी बरामद किए थे। टुनटुन सिंह एक साल से हत्या के मामले में जेल में बंद है।

होटल टूटने के बारे में बता रहे हैं रेलवे के अधिकारी

इसके चलते वह पैरवी नहीं कर सका और केस हार गया। इसके बाद रेलवे ने उसके होटल को गिरा दिया है। इसके पहले जब भी रेलवे बुलडोजर लेकर होटल तोड़ने पहुंचता था।

इसे भी पढ़ें – सीतारामडेरा स्थित कोर्ट ने विक्रम हत्याकांड में खारिज की अभियुक्त टुनटुन सिंह की जमानत याचिका

तो टुनटुन सिंह कोर्ट से स्टे आर्डर लाकर दे देता था और उसका होटल नहीं टूटता था।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा