Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर रोड नंबर 1 में भाई ने भाई का फोड़ दिया सिर, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर रोड नंबर 1 में भाई ने भाई का फोड़ दिया सिर, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर रोड नंबर 1 के रहने वाले राजीव प्रसाद को उसके भाई संजीव ने मारपीट कर घायल कर दिया। राजीव प्रसाद ने डंडे से संजीव के सिर पर वार किया। इससे उसका सिर फट गया है। लोगों ने राजीव प्रसाद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शनिवार रात की है।

इसे भी पढ़ें – मानगो में नगर निगम ने लगाई एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम मशीन, मानगो चौक पर एक्यूआई है 190

राजीव ने बताया कि उसका बड़ा भाई गोपालगंज में रहता है। 1 साल पहले जबरन उसके घर के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया था। तब भी मारपीट की घटना घटी थी। उसमें राजीव और उसकी पत्नी घायल हो गई थी। पुलिस ने संजीव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसे भी पढ़ें –अज्ञात वाहन की टक्कर से उलीडीह के व्यक्ति की मृत्यु के बाद मानगो थाने के सामने हुए हंगामे में बस्ती वासियों पर केस हुआ है दर्ज, केस वापस कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

इससे उसका मन बढ़ गया है। इस बार फिर शनिवार को संजीव ने राजीव की पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे राजीव पर भी हमला कर दिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत कदमा थाने में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply