Home > Crime > अज्ञात वाहन की टक्कर से उलीडीह के व्यक्ति की मृत्यु के बाद मानगो थाने के सामने हुए हंगामे में बस्ती वासियों पर केस हुआ है दर्ज, केस वापस कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

अज्ञात वाहन की टक्कर से उलीडीह के व्यक्ति की मृत्यु के बाद मानगो थाने के सामने हुए हंगामे में बस्ती वासियों पर केस हुआ है दर्ज, केस वापस कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के निवासी मोहम्मद इस्लाम की मानगो चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। बस्ती वासियों को पता चला कि पीसीआर वैन की टक्कर के बाद उनकी मृत्यू हुई है। इसी मामले में पीसीआर वैन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बस्ती वासियों ने मानगो थाना का घेराव किया था। हंगामा हुआ था। बाद में पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन पर बस्ती वासी माने थे। इस मामले में मानगो थाने में बस्ती वासियों पर हंगामा करने का केस दर्ज हुआ है। मानगो थाना पुलिस बस्ती वासियों को कोर्ट में बेल कराने को लेकर नोटिस जारी कर रही है। कहा जा रहा है कि अगर बस्ती वासियों ने बेल नहीं कराई तो कुर्की जब्ती होगी। इसी के विरोध में बस्ती के लोग मोहम्मद जिलानी के नेतृत्व में बुधवार को डीसी ऑफिस और एसएसपी ऑफिस पहुंचे और डीसी एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर केस वापस कराने की मांग की है। बस्ती वासियों का कहना है कि उनके इलाके के व्यक्ति की मृत्यु भी हुई और पुलिस उन्हीं पर कार्रवाई भी कर रही है। जबकि पीसीआर वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बस्ती के एक व्यक्ति मोहम्मद शमीम का कहना है कि पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे हमको दिखा दे। तो हम लोग मान जाएंगे। पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 Response

Leave a Reply