Home > Crime > हल्दीपोखर बाजार करने आए उड़ीसा के युवक की बाइक को एक बाइक ने मारी टक्कर, घायल एमजीएम में भर्ती

हल्दीपोखर बाजार करने आए उड़ीसा के युवक की बाइक को एक बाइक ने मारी टक्कर, घायल एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हल्दीपोखर बाजार करने आए ओडिशा के सानगोबरा के रहने वाले युवक लुगाई मुर्मू की बाइक को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना शनिवार की शाम की है। इस सड़क हादसे में लुगाई मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे। लुगाई मुर्मू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस बुलाने के बाद एमजीएम अस्पताल लाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : साकची में रेडक्रास के पास सड़क पार कर रही एक लड़की को बाइक ने मारी टक्कर, लहुलुहान हालत में टीएमएच में भर्ती

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply