Home > Jamshedpur > एनएच 33 के कुस्तुलिया गांव में चुआड़ विद्रोह के रघुनाथ सिंह के नाम पर हुआ पुल का नामकरण, मूर्ति और बोर्ड का भी अनावरण

एनएच 33 के कुस्तुलिया गांव में चुआड़ विद्रोह के रघुनाथ सिंह के नाम पर हुआ पुल का नामकरण, मूर्ति और बोर्ड का भी अनावरण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एनएच 33 पर पिपला के पास कुस्तुलिया गांव में बने पुल का नाम शुक्रवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह के नाम पर कर दिया गया है। यहां रघुनाथ सिंह की मूर्ति भी स्थापित की गई है। इसका अनावरण किया गया। वीर शहीद रघुनाथ सिंह स्मारक समिति और भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के द्वारा समारोह का आयोजन कर पुल का नामकरण किया गया। इस मौके पर देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। झारखंडी संस्कृति के तहत पूजा अर्चना की गई और इसके बाद रघुनाथ सिंह की मूर्ति और बोर्ड का अनावरण हुआ। गौरतलब है कि आज रघुनाथ सिंह का शहादत दिवस है। इसी को लेकर यह आयोजन किया गया।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश