Home > Health > बिष्टुपुर के कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल में चलेगा सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट का अस्पताल, मुफ्त होगा इलाज

बिष्टुपुर के कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल में चलेगा सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट का अस्पताल, मुफ्त होगा इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: बिष्टुपुर स्थित कांतिलाल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में अब श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की स्थापना की है। यहां सत्य साईं आई केयर भी स्थापित किया गया है। इस अस्पताल का उद्घाटन एक समारोह आयोजित कर शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील के बीपी चाणक्य चौधरी ने कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। इस अस्पताल में झारखंड ही नहीं आसपास के राज्य के लोग भी अपना इलाज मुफ्त करा सकेंगे। उद्घाटन समारोह में मजदूर नेता राकेश्वर पांडे भी पहुंचे। सत्य साईं संजीवनी अस्पताल अच्छी गुणवत्ता का अस्पताल है। साल 2012 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, हरियाणा के पलवल, महाराष्ट्र के खारघर और यवतमाल में ट्रस्ट का अस्पताल चलता है। इस अस्पताल में दिल का इलाज भी मुफ्त होगा। अस्पताल सिर्फ दिल बिना बिल अनुकंपा स्वास्थ्य सेवा मॉडल के लिए जाना जाता है। यहां इसके किसी भी अस्पताल में बिलिंग काउंटर नहीं है।

1 Response

Leave a Reply