Home > World > ब्रेकिंग-Israel Gaza War : जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक अड्डे पर ड्रोन से हमला, तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए

ब्रेकिंग-Israel Gaza War : जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक अड्डे पर ड्रोन से हमला, तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए

जमशेदपुर: इसराइल के मित्र देश जार्डन में अमेरिकी सैनिक अड्डे पर हमला हुआ है। रविवार को यह हमला ड्रोन से किया गया। बताते हैं कि ड्रोन अटैक होने के बाद अमेरिका के सैनिक अड्डे पर अफरा तफरी मच गई। इस हमले में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं। 25 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हमला सीरिया की तरफ से इसराइल के खिलाफ बने प्रतिरोध संगठन ने किया है। आरोप है कि इसराइल गजा में फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है। रोज नागरिक ठिकानों पर हमले हो रहे हैं। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की एक बड़ी संख्या है। ईरान का आरोप है कि फिलिस्तीनियों के नरसंहार में अमेरिका और ब्रिटेन इसराइल की सहायता कर रहे हैं। इसी को लेकर इसराइल के खिलाफ खड़े हुए प्रतिरोध संगठनों ने अमेरिका और इसराइल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
जमशेदपुर में धूमधाम से मना ‘डहरे टुसू’, हर तरफ रही मांदर की थाप की गूंज+VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
Jamshedpur Bag Snatching : साकची में पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार बदमाश ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स से भरा बैग लेकर फरार +VDO

Leave a Reply