Home > Crime > विसरा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, विनीता सिंह की संदिग्ध मौत निकली हत्या, पति पर केस दर्ज

विसरा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, विनीता सिंह की संदिग्ध मौत निकली हत्या, पति पर केस दर्ज

Boram (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई विवाहिता विनीता सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में विसरा जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा (Boram Murder)  किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि विनीता सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने यूडी केस को हत्या के मामले में बदलते हुए पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (Boram Murder ) कर ली है।

पुलिस के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के बाघरा गांव स्थित झिझिरगोड़ा टोला में रहने वाली विनीता सिंह की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में प्रारंभिक तौर पर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था और विसरा जांच के लिए भेजा गया था।

हाल ही में आई विसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विनीता सिंह के शरीर पर किसी कड़े और कुंद (भोथरे) हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। इन्हीं चोटों के कारण उनकी मौत हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की और हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

Boram Murder: मृतका के पिता के आवेदन पर FIR

मृतका के परिजन सुरेश प्रसाद वर्मा की लिखित शिकायत पर बोड़ाम थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विनीता सिंह मूल रूप से गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के धीरोसिंगा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी बोड़ाम के झिझिरगोड़ा निवासी सदानंद सिंह से हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में युवती की मौत के बाद NHRC पहुंचा मामला, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे गंभीर सवाल

Boram Murder: पति को बनाया गया हत्यारोपी

पुलिस ने विनीता सिंह के पति सदानंद सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur News: भव्य होगा पूर्वी सिंहभूम का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में सुबह 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण, नो एंट्री के साथ बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मध्य अगस्त तक जिले में लहलहाने लगेगी धान की फसल, तेजी से चल रहा रोपनी का काम
बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़, अराजक तत्वों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: टाटानगर स्टेशन पर RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply