Jamshedpur : अयशिन फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन आसिफ महमूद ने अपने पिता स्वर्गीय शफायत हुसैन की स्मृति में साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन (Jamshedpur Health) किया। शिविर में शहर के उलेमा, चिकित्सकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर रक्तदान के महत्व पर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में डॉ. शुमैला, मुफ्ती निशाद, मुफ्ती अमीरूल हसन, एम.के. घोष, डॉ. हसन इमाम मलिक, हाफिज अनवर आलम, डॉ. फुजैल और वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर इलियास खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील (Jamshedpur Health ) की।
इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय कुमार सिंह ने 112 बार रक्तदान कर चुके सुखबीर सिंह मंडल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत आसिफ महमूद ने किया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
शिविर के आयोजन में पूर्वी घोष, राधेश्याम वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मोहम्मद मोईन अंसारी, अज़ीज़ हसनैन, आफताब आलम, जुबैर आलम और मास्टर खुर्शीद अहमद खान का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Illegal Liquor Raidदुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज, 200 लीटर चुलाई शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ जब्त




