Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ में बीएलबीसी की हुई बैठक, केसीसी पर किया गया मंथन

धालभूमगढ़ में बीएलबीसी की हुई बैठक, केसीसी पर किया गया मंथन

धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को एलडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में बीएलबीसी की बैठक हुई। इस बैठक में बीडीओ बबली कुमारी के अलावा प्रखंड के तहत आने वाली बैंकों की शाखाओं के पदाधिकारी और जनसेवक शामिल हुए। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी पर मंथन किया गया। बीडीओ ने जनसेवकों को निर्देश दिया कि केसीसी के आवेदन में जो भी त्रुटियां हैं उनका निराकरण किया जाए। शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि सरकार की सभी सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी लाभुकों को दिया जाए। इस बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रखंड कृषि अधिकारी, जन सेवक आदि भी मौजूद थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply