Home > Crime > कार पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों के मकसद पर पुलिस ने फेरा पानी, सोनारी से बरामद की कार

कार पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों के मकसद पर पुलिस ने फेरा पानी, सोनारी से बरामद की कार

जमशेदपुर: कुछ बदमाश एक कार पर सवार होकर मंगलवार को किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। किसी ने पुलिस को बताया कि कार पर बदमाश सवार है। उनके पास असलहा भी है। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर लिया। लेकिन, चालक कार को काफी तेजी से आगे ले गया और वृंदावन गार्डन के अंदर घुस गया। कार खड़ी कर बदमाश फरार हो गया। पीछे-पीछे पुलिस पहुंच गई और कार को बरामद कर लिया है। अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि उसने एक स्कूल वैन को अंदर जाने के लिए गेट खोला था। तभी एक कार तेजी से अंदर चली गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply