Home > Crime > क्लास में होने वाली शिक्षा व इंडस्ट्री के बीच के गैप को भरें : अमित राज सिन्हा

क्लास में होने वाली शिक्षा व इंडस्ट्री के बीच के गैप को भरें : अमित राज सिन्हा

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई के पीजीडीएम जीएम बैच (23-24) की ओर से सीएक्सओ सेशन “ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग” का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सिगाची इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा उपस्थित थे. अपने प्रभावशाली नेतृत्व और उद्योग विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध श्री सिन्हा ने पीजीडीएम के विद्यार्थियों को चुनौतियों से पार पाने के लिए कई अहम बातें कही. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को करियर के सफलतम पड़ाव तक पहुंचने के लिए उसे हमेशा अच्छी रणनीति बनानी चाहिए. गोल हमेशा शॉर्ट टर्म होनी चाहिए. एक गोल को पूरा करने के बाद दूसरा गोल बना कर पिछली गलतियों को दूर कर उसे पूरा करने का प्रयास करनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों व संघर्षों से भी सभी को अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने एक्सएलआरआइ द्वारा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व इंडस्ट्री के बीच के गैप को पाटने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की भी सराहना की. इससे पूर्व छात्रा सौम्या दुबे ने उनका स्वागत किया. मौके पर प्रोफेसर कनकराज द्वारा एक्सएलआरआइ में संचालित विभिन्न कोर्सों के साथ ही देश व दुनिया के लिए एथिकल लीडर तैयार करने की प्रतिबद्धता को भी दुहराया।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply