Home > Crime > Jamshedpur Rural: पटमदा के महुलबना में बकरी बचाने के चक्कर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur Rural: पटमदा के महुलबना में बकरी बचाने के चक्कर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : पटमदा के महुलबना में सड़क दुर्घटना में अजीत सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। बताते हैं कि अजीत सिंह महुलबना का रहने वाला है। वह घर से पटमदा जाने के लिए बाइक से निकला था। तभी अचानक सामने सड़क पर बकरी आ गई। अजीत सिंह ने ब्रेक लगाया और बाइक पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजीत सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया है। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!