Home > Crime > कदमा में एलआइजी फ्लैट में ससुराल से पत्नी को लाने गए व्यक्ति की हत्या

कदमा में एलआइजी फ्लैट में ससुराल से पत्नी को लाने गए व्यक्ति की हत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा में एलआइजी फ्लैट में पत्नी को ससुराल से लेने गए व्यक्ति निखिल की हत्या कर दी गई। उसके सर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर मृतक की मां पापू राय भी मौके पर पहुंची। पापू राय ने बताया कि उनका बेटा निखिल ससुराल से पत्नी को बुलाने गया था। रात को उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। ससुराल वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे रात भर थाने में रखा और सुबह छोड़ा। सुबह वह फिर ससुराल पहुंच गया। यहां ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के साले विक्की ने बताया निखिल घर पर आकर हंगामा कर रहा था और खुद ही धारदार हथियार से अपने सर पर मार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें-भूकंप से तुर्किए और सीरिया में अब तक मिल चुकी है 21 हजार से अधिक लाशें, मलबे में अभी फंसे हैं हजारों लोग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply