Home > Koushambi > चायल सर्किल के रेंजर की गाड़ी का बेनी राम कटरा चौकी इंचार्ज ने काटा ₹8500 का चालान

चायल सर्किल के रेंजर की गाड़ी का बेनी राम कटरा चौकी इंचार्ज ने काटा ₹8500 का चालान

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी के चायल सर्किल के रेंजर की गाड़ी का बेनीराम कटरा चौकी इंचार्ज वीरसिंह ने द्वेषभावना से ग्रषित होकर 8500 सौ रुपये का चालान काट दिया है। रेंजर के मुताबिक उनके पास गाड़ी के सभी पेपर मौजूद थे। आरोप है कि तीन दिन पहले चौकी इंचार्ज वीरसिंह चोरी से इलाके में सरकारी छाप के शीशम की कीमती लड़की कटवाकर ले जा रहे थे। जिसे चायल रेंजर पप्पू राम ने पकड़ लिया था और लकड़ी अपने कब्जे में रखवा लिया था। इसी बात से नाराज चौकी इंचार्ज ने चायल रेंजर की गाड़ी का 8500 सौ रुपये का चालान काट दिया। जिससे वन विभाग में आक्रोश है। चौकी इंचार्ज के इस कार्यवाही से नाराज वन कर्मियों ने डीएम और एसपी से मुलाकात चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएफओ राम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply