Home > Jamshedpur > मानगो में सीएम के आगमन को लेकर विशेष सफाई अभियान में लगे मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुक

मानगो में सीएम के आगमन को लेकर विशेष सफाई अभियान में लगे मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर शनिवार को साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को लिया गया है। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में मूल रूप से पटमदा व बोड़ाम के रहने वाले मजदूर भी शामिल हैं। यह लोग कई साल से मानगो में ही किराए पर रह रहे हैं और इन्हें नगर निगम ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में शामिल किया गया है। विशेष अभियान के तहत रात्रिकालीन सफाई भी कराई जा रही है। यह सफाई न्यू पुरुलिया रोड और डिमना रोड समेत अन्य सड़कों पर कराई जा रही है। मानगो नगर निगम ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को साफ सफाई करने के लिए सुरक्षा के उपकरण भी दिए हैं।

यह भी पढें – एमजीएम अस्पताल में बढ़ेगी इलाज की गुणवत्ता, वार्ड में हर समय मौजूद रहेंगे एक डॉक्टर, दो बार दौरा करेंगे सीनियर डॉक्टर

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply