Home > Jamshedpur > नगर निगम ने मानगो में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों से वसूला ₹32000 का जुर्माना

नगर निगम ने मानगो में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों से वसूला ₹32000 का जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया। शनिवार को चले इस अभियान में कुल 32000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा उन दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया जिन्होंने अपनी सीमा से आगे बढ़कर सड़क पर सामान रखा था। दुकान में प्लास्टिक रखने वालों से भी जुर्माना वसूला गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने निर्देश दिया है कि लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाए।
यह भी पढें – उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर 4 स्थित कैलाश धाम सोसायटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर विवाहिता ने कर ली खुदकुशी

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply